नमस्कार! आज हम जानेंगे की Ration card mein naam kaise check kare और इससे जुड़े सारा कुछ। राशन कार्ड एक ऐसा आवश्यक दस्तावेज़ है, जो भारत के नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी है। इसके बिना कई सरकारी काम पूरे नहीं हो पाते। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने यह लेख आपके लिए तैयार किया है।
राशन कार्ड सिर्फ पहचान पत्र का काम नहीं करता है बल्कि ये सरकारी सब्सिडी पर मिलने वाले राशन और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाने में भी मदद करता है। हालांकि इसे हमेशा अपने साथ रखना थोड़ा जोखिम भरा हो सकता है क्योंकि अगर ये गुम हो जाए तो परेशानी हो सकती है। लेकिन अगर आपको अचानक राशन कार्ड की जानकारी की जरूरत पड़े या परिवार के किसी सदस्य का नाम चेक करना हो तो आप इसे आसानी से ऑनलाइन कैसे देख सकते है इस लेख में हम आपको पूरी प्रक्रिया बताएंगे।
Table of Contents
राशन कार्ड में नाम चेक करने के लिए आवश्यक चीजें
राशन कार्ड में नाम चेक करने से पहले, आपको निम्नलिखित चीजों की आवश्यकता होगा:
- राशन कार्ड नंबर – यह आपके राशन कार्ड पर लिखा होता है।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर – जिस नंबर से आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया था।
- राज्य का चयन – क्योंकि हर राज्य की राशन कार्ड चेक करने की प्रक्रिया अलग-अलग हो सकती है।
- इंटरनेट कनेक्शन – अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया चुनते हैं।
Ration Card Mein Naam Kaise Check Kare
Ration Card Mein Naam check कारण अभीके समय बहती आसान हो गया है। आइये जानते है step by step
स्टेप 1: अपने मोबाइल में गूगल ओपन करें
- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में Google ब्राउज़र खोलें।
- सर्च बार में “EPDS” लिखें और सर्च करें।
स्टेप 2: ईपीडीएस वेबसाइट पर जाएं
- सर्च रिजल्ट में सबसे ऊपर जो लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा।
स्टेप 3: “आरसी रिपोर्ट” विकल्प पर क्लिक करें
- वेबसाइट के होमपेज पर “आरसी रिपोर्ट” (RC Report) नाम का विकल्प दिखेगा।
- इस पर क्लिक करें।
स्टेप 4: जिला का नाम चुनें
- नए पेज पर सबसे पहले जिला का नाम चुनने का विकल्प मिलेगा।
- अपना जिला चुन लें।
- इसके बाद “शो” बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: ग्रामीण या शहरी क्षेत्र का चयन करें
- अगले पेज पर आपको दो विकल्प दिखेंगे:
- ग्रामीण क्षेत्र (Rural Area)
- शहरी क्षेत्र (Urban Area)
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र से हैं, तो ग्रामीण क्षेत्र पर क्लिक करें।
- शहरी क्षेत्र के लिए, शहरी क्षेत्र विकल्प चुनें।
स्टेप 6: ब्लॉक का नाम चुनें
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपने ब्लॉक का नाम चुनना है।
- सही ब्लॉक का चयन करें।
स्टेप 7: पंचायत का नाम चुनें
- इसके बाद पंचायत का नाम चुनने का विकल्प मिलेगा।
- अपनी पंचायत का नाम चुनें।
स्टेप 8: गांव का नाम चुनें
- अब आपके सामने गांव का नाम दिखाई देगा।
- अपने गांव के नाम पर क्लिक करें।
स्टेप 9: लिस्ट में अपना नाम चेक करें
- आपके गांव की राशन कार्ड लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- लिस्ट में अपने नाम को ध्यान से चेक करें।
- अगर पहले पेज में नाम नहीं है, तो अगले पेज (जैसे Page 2) पर जाएं।
स्टेप 10: राशन कार्ड डाउनलोड करें
- अगर आप राशन कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं, तो कार्ड नंबर पर क्लिक करें।
- नए पेज पर आपका राशन कार्ड खुलेगा।
- यहां आप:
- अपना फोटो,
- कार्डधारी का नाम,
- और परिवार के कुल सदस्यों की संख्या देख सकते हैं।
- इसे डाउनलोड करके सेव कर सकते हैं।
Mera Ration App से राशन कार्ड में नाम कैसे चेक करे
अगर आपको ऊपर दिए गए प्रक्रिया से राशन कार्ड में नाम चेक करने के लिए निचे दिए गए steps को फॉलो कर सकते है
स्टेप 1: एप्लिकेशन डाउनलोड करें
- सबसे पहले अपने मोबाइल के Play Store पर जाएं।
- सर्च बार में “राशन कार्ड एप्लिकेशन” लिखकर सर्च करें।
- एप्लिकेशन डाउनलोड करें और इंस्टॉल करें।
स्टेप 2: एप्लिकेशन में लॉग इन करें
- घर के किसी सदस्य के आधार कार्ड का उपयोग करके एप्लिकेशन में लॉग इन करें।
- एप्लिकेशन खोलें और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।
- लॉग इन करने के बाद, आपका राशन कार्ड संबंधित सभी डिटेल्स स्क्रीन पर दिखने लगेंगी।
स्टेप 3: राशन कार्ड की जानकारी देखें
- लॉग इन करने के बाद, आप नीचे दी गई जानकारी देख सकते हैं:
- राशन कार्ड किसके नाम पर है।
- राशन कार्ड में मोबाइल नंबर लिंक है या नहीं।
- आपका एड्रेस।
- राशन कार्ड नंबर।
- राशन कार्ड में जुड़े सदस्यों की संख्या।
स्टेप 4: राशन कार्ड की पर्ची डाउनलोड करें
- स्क्रीन पर दिए गए डाउनलोड सेक्शन पर जाएं।
- पर्ची डाउनलोड का विकल्प चुनें।
- डाउनलोड करने के बाद आप इसे प्रिंट या सेव कर सकते हैं।
स्टेप 5: राशन कार्ड में नाम चेक करें
- राशन कार्ड में अपना या किसी अन्य सदस्य का नाम चेक करने के लिए:
- मैनेज फैमिली डिटेल्स (Manage Family Details) पर क्लिक करें।
- यहां सभी सदस्यों के नाम और डिटेल्स दिखेंगी।
- अगर कोई त्रुटि दिखे (जैसे “Something went wrong”), तो पेज को रिफ्रेश करें या लॉगइन दोबारा करें।
स्टेप 6: राशन कार्ड में नए सदस्य जोड़ें
- अगर किसी नए सदस्य को राशन कार्ड में जोड़ना है, तो:
- Add New Member पर क्लिक करें।
- नए सदस्य की डिटेल्स (जैसे आधार कार्ड और नाम) भरें।
- जानकारी अपडेट होने के बाद, नया सदस्य आपके राशन कार्ड में जुड़ जाएगा।
स्टेप 7: केवाईसी की स्थिति जांचें
- यह जांचने के लिए कि आपके राशन कार्ड में सभी सदस्यों की KYC पूरी हुई है या नहीं:
- Manage Family Details पर क्लिक करें।
- जिन सदस्यों की KYC अधूरी है, उनकी डिटेल्स अलग से दिखेंगी।
- अगर KYC अधूरी है, तो उसे पूरा करें, ताकि आपका नाम राशन कार्ड से कटने से बच सके।
स्टेप 8: कटे हुए नाम चेक करें
- अगर किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से कट चुका है, तो आप इसे भी चेक कर सकते हैं।
- कटे हुए सदस्यों की संख्या और कारण (जैसे KYC अधूरी होना) स्क्रीन पर दिखेगा।
- नाम कटने के बाद, राशन कार्ड में केवल उन्हीं सदस्यों की डिटेल्स रहेंगी, जिनकी KYC पूरी हुई है।
स्टेप 9: राशन कार्ड से अन्य काम करें
- मोबाइल नंबर जोड़ना या अपडेट करना।
- ईमेल आईडी जोड़ना।
- राशन कार्ड से लाभों की जानकारी।
- राशन कार्ड की हिस्ट्री चेक करना।
Ration Card Me Naam Kaise Dekhe
किया आप राशन कार्ड में अपना नाम देखना चाहते है या अपना परिबार का किसी भी सदस्य का नाम चेक करना चाहते है तो हम आपको बताएँगे इसे आसानी से कैसे करते है। तो राशन कार्ड में नाम देखने के लिए
- सबसे पहेले EPDS के आधिकारिक वेबसाइट खोल लेना है अपने गूगल क्रोम से।
- वेबसाइट ओपेन होने के बाद बांये तरफ RC Details ऑप्शन पर क्लिक करदेना है।
- उसके बाद आपको अपना डिस्ट्रिक्ट चुनलेना है।
- अब आपको राशन कार्ड नंबर के जगा में अपना या अपने परिबरका जिसका नाम देखना चाहते है उसका राशन कार्ड नंबर दाल देना है।
- राशन कार्ड नंबर डालने के बाद Search बटन पर क्लिक कर देना है।
- अब आपके सामने पूरा लिस्ट आ जायेगा जो जो आपके दिए गए राशन कार्ड नंबर से जुड़ा हुआ है।
अगर आपको इस पक्रिया को करने में कोई भी दिक्कत आरहा है तो कृपया आपके करीबी राशन डीलर से संपर्क करिये। अगर आप बिहार से बहार रहते है तो निचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है।
बिहार से बहार राशन कार्ड में नाम चेक करने के लिए
- सबसे पहले क्रोम ब्राउज़र में NFSA की आधिकारिक वेबसाइट https://nfsa.gov.in/ पर जाना है।
- उसके बाद डाइने तरफ ३ डॉट पर दो बार क्लिक करदेना है और Ration Card ऑप्शन पर क्लिक करदेना है।
- अब अपने राज्य को चुन लेना है जैसे की अगर आप उत्तर प्रदेश से है तो उत्तर प्रदेश के ऊपर क्लिक करे।
- अब आपके सामने उत्तर प्रदेश की राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जायेगा।
- उसके बाद आपको “राशन कार्ड की पात्रता सूची में खोजें” ऑप्शन पर क्लिक करदेना है।
- अब आप जिस भी राशन कार्ड को देखना चाहते है उस राशन सारद का नंबर दाल कर कॅप्टचा कोड अच्छे से एंटर करके Get OTP पर क्लिक करदेना है।
- बस आपका राशन कार्ड निकल कर आजायेगा।
तो आज आपको इस लेख के जरिये पता चल गया की Ration card mein naam kaise check kare और इससे जुड़े सारा कुछ। अगर आपको इस लेख में दिए गए प्रक्रियाओ में कोई भी दिक्कत हो रहा है तो आप हमसर Contact कर सकते है।